द्वारीखाल बीडीसी बैठक में 28 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

0
WhatsApp-Image-2026-03-02-at-16.46.15-1.jpeg

ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित हुई बीडीसी बैठक

पौड़ी- विकासखंड द्वारीखाल में क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं उठाई। शिविर में कुल 28 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

बैठक में सबसे अधिक शिकायतें लोक निर्माण विभाग, पेयजल एवं विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति बाधित होने और विद्युत आपूर्ति में अनियमितता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे।

ब्लॉक प्रमुख बीना राणा ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही पंचायत व्यवस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके।

उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीडीसी बैठक में दर्ज सभी शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए और इसकी सूचना शिकायतकर्ताओं को भी उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ उप प्रमुख कौशल्या देवी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा, विक्रम सिंह व अर्जुन सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा निर्भय सिंह, सहायक अभियंता जल निगम बालम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *